दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, 2 वर्षीय बच्ची की मौत

--Advertisement--

Image

बद्दी, सुभाष चंदेल 

बद्दी के तहत भुड्ड में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे करीब 2 साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि बच्ची की मां व दादी घायल हो गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सर्वजीत पत्नी लखविंद्र सिंह, उसकी बेटी समरीत व सास निर्मला पत्नी मनोहर सिंह निवासी दभोटा, तहसील नालागढ़ स्कूटी पर जा रही थीं कि भुड्ड में एक ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह तीनों घायल हो गईं।

उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने समरीत को मृत घोषित कर दिया जबकि निर्मला को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया, वहीं सर्वजीत का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक हरविंद्र सिंह निवासी बलाचौर, पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए अब और जमीन लेगी सरकार, अधिग्रहण की अधिसूचना जारी

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट को विस्तार देने की...

माता के दर्शन कर लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं का ट्रक पलटा, मची चीख-पुकार

हिमखबर डेस्क  ज्वालाजी माता मंदिर के दर्शन कर पंजाब लौट...

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने आयोजित किया...