एसडीएम डलहौज़ी के रूप में अनिल भारद्वाज ने संभाला कार्यभार

--Advertisement--

Image

डलहौज़ी, भूषण गुरुंग 

एसडीएम डलहौज़ी के रूप में अनिल भारद्वाज ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एसडीएम जगन ठाकुर का तबादला कांगड़ा जिला के धीरा में हुआ है जिनके स्थान पर अब अनिल भारद्वाज को एसडीएम डलहौज़ी भेजा गया है । बता दें कि अनिल भारद्वाज तहसीलदार के रूप में भी डलहौज़ी में अपनी सेवाएं दे चुके है ।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने कार्यभार संभालने के बाद कर्मचारियों को हिदायत देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्यों को पूरी ईमानदारी पूर्वक, लगन, निष्ठा , समर्पण सेवा के साथ करें। कार्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। आम जनमानस अपनी समस्याओं के संदर्भ में सीधे उनके पास आ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी विकासात्मक योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कोरोना महामारी की रोकथाम की दिशा मे उचित कदम उठाने की बात कही तथा लोगों से अपील भी की कि वह कोरोना नियमों का पालन करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...