सिक्योरिटी गार्डज के लिए साक्षात्कार 12 से 20 जुलाई तक

--Advertisement--

Image

मंडी 9 जुलाई । नरेश कुमार

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी एस.आर. कपूर ने सूचित किया है कि सिक्योरिटी एण्ड इंटैलीजैंस सर्विसीज इंडिया लिमिटिड, रिजनल सैंटर सरहिन्द, जिला फतेहगढ़ साहिब द्वारा सिक्योरिटी गार्डज के 180 पदों को भरने के लिए बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार 12 से 20 जुलाई के मध्य जिला के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जायेंगे।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 12 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय, सुन्दरनगर, 13 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय नेरचौक, 14 जुलाई को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, मंडी, 15 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय, पधर, 16 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय, जोगिन्द्रनगर, 19 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय, गोहर तथा 20 जुलाई को उप रोजगार कार्यालय सरकाघाट में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जायेंगे ।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास, आयु सीमा 21-37 वर्ष, उंचाई 168  सें.मी., वजन कम से कम 56 किलोग्राम होना चाहिए । उम्मीदवार शारीरिक रूप से योग्य तथा आवेदक का नाम जिला मंडी के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए । कम्पनी द्वारा आवेदकों का चयन होने के उपरांत एक महीने का प्रशिक्षण दिया जायेगा, तत्पश्चात् चयनित आवेदकों को आठ  घण्टे डियूटी देने वालों को 12500 रूपये तथा 12 घण्टे डियूटी देने वालों को 16000 रूपये प्रति माह वेतन दिया जायेगा ।

उन्होंने इच्छुक आवेदकों से अनुरोध किया है कि वे साक्षात्कार में भाग लेने के लिए सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र सहित प्रातः 10.30 बजे संबंधित रोजगार कार्यालय में उपस्थित हों ।
उम्मीदवार को साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...