बड़े भाई के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के दिन कार हादसे में छोटे भाई की मौत

--Advertisement--

Image

बड़े भाई के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के दिन छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गाहर पंचायत में देर रात को हुआ। 48 वर्षीय दयाल सिंह अपने भाई के श्राद्ध की प्रक्रिया के बाद रसोइये को छोड़कर वापस आ रहा था।

सरकाघाट, नरेश कुमार

 

बड़े भाई के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के दिन छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गाहर पंचायत में देर रात को हुआ। 48 वर्षीय दयाल सिंह अपने भाई के श्राद्ध की प्रक्रिया के बाद रसोइये को छोड़कर वापस आ रहा था। इस दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दयाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद वार्ड पंच जोगेंद्रनगर पाल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे का कारण कार के तेज रफ्तार में होना बताया जा रहा है।

 

उद्यान विभाग में कार्यरत दयाल सिंह पुत्र दुनी चंद निवासी गांव पट्टा अपने बड़े भाई के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध के बाद घर पर खाना बनाने आए रसोइए को गाड़ी एचपी 28 ए 6114 में जोगेंद्र पाल पुत्र महंत राम निवासी पट्टा के साथ फतेहपुर में छोड़कर वापस आ रहे थे। परूआ नामक स्थान पर गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में गिर गई।

 

गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों ने जोगेंद्र पाल को तो ग्रामीणों ने गाड़ी से निकालकर सड़क किनारे पहुंचा दिया। लेकिन दयाल सिंह उछलकर बाहर झाडिय़ों में पड़ा हुआ था, जो ग्रामीणों को अंधेरा होने के कारण  देर से मिला लेकिन उस समय तक उसने दम तोड़ दिया था।

ग्रामीण दोनों को निजी वाहन से नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया जहां डाक्टर ने दयाल सिंह को मृत घोषित कर दिया और जोगेंद्र पाल को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए रेफर कर दिया। पुलिस भी हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और दयाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...