गोविन्द सगर: 2 जुलाई को आए तूफान से डूबे प्रदीप कुमार के परिजनों ने डी.सी. को ज्ञापन दिया

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

 

 

गोविन्द सगर में गत 2 जुलाई को आए तूफान से डूबे बोट व उसके चालक का 5 दिन बाद भी कोई पता नहीं चलने से परेशान हुए परिजनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत उपप्रधान प्रभात सिंह चंदेल की अगुवाई में डी.सी. को ज्ञापन दिया। इस अवसर पर लापता प्रदीप कुमार के पिता जगदीश राम भी मौजूद रहे।

 

ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति को पहले ग्रामीणों ने अपने स्त्तर पर ढूंडने का प्रयास किया लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दी। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रशासन ने होमगार्ड व बी.बी.एम.बी. के गोताखोरों को संबंधित बोट चालक को ढूंडने के लिए बुलाया तथा बी.बी.एम.बी. के गोताखोरों ने उसे ढूंडने का प्रयास किया लेकिन बी.बी.एम.बी. के गोताखोर केवल 80 फुट गहरे पानी तक ही जा सकते हैं।

 

जिस कारण स्थानीय प्रशासन ने एन.डी.आर.एफ. के गोताखोरों को उसे ढूंडने के लिए बुलाया। उन्होंने बताया कि एन.डी.आर.एफ. के गोताखोर पिछले 3 दिनों से लापता बोट चालक प्रदीप व बोट को ढूंडने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी तक प्रदीप व बोट का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जिस कारण हर दिन प्रदीप क ेमिलने की आस लेकन गोविन्द सगर के किनारे आने वाले उसके परिजनों के सब्र का बांध टूटने लगा है।

 

उन्होंने डी.सी. को बताया कि एन.डी.आर.एफ. के गोताखोरों के पास भी केवल 30-40 फुट गहरे पानी तक जाने के ही उपकरण हैं जबकि जहां पर बोट डूबने की आशंका जाहिर की जा रही है वहां पर गोविन्द सगर की गहराई 180-200 फुट तक बताई जा रही है। ऐसे में संबंधित गोताखोरों से प्रदीप का सुराग लगाए जाने की आस करना ठीक नहीं है।

 

इससे समय ही बर्बाद हो रहा है और गोविन्द सगर का जलस्तर दिन प्रति दिन बढ़ रहा है। उन्होंने डी.सी. बिलासपुर से आग्रह किया है कि लापता प्रदीप कुमार व बोट को ढूंडने के लिए उन गोताखोरों को बुलाया जाए जोकि 200 से 250 फुट गहरे पानी में जाने की क्षमता रखते हों। इसके लिए जिला प्रशासन सेना की मदद ले ताकि समय पर लापता प्रदीप का पता चल सके।

 

लापता प्रदीप कुमार के पिता ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 वर्ष पहले हुई थी तथा उसके दो बेटियां हैं जिसमें से एक की आयु डेढ़ वर्ष तो दूसरी की डेढ़ महीना है। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी, बेटी की हालत बुहत खराब है।

 

उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि उसके बेटे की तलाश करने के लिए उन गोताखोरों को बुलाएं जोकि कम से कम 250 फुट गहरे पानी में जा सकते हों।उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से मदद मिल रही है लेकिन इसका कोई फायदा अभी तक नहीं हुआ है।

 

इस अवसर पर जगबी राम, मुस्ताक सिंह, नरेंद्र पुरी, रणजीत सिंह, केहर सिंह व कुलवीर भडोल भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...