मिनी सचिवालय में किए गए रेपिड टेस्ट, 169 लिए गए नमूनों में सभी की रिपोर्ट नेगेटिव ।

--Advertisement--

Image

नूरपुर 6 जुलाई : देवांश राजपूत

 

स्थानीय सयुंक्त कार्यालय भवन में आज मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड-19 की जांच हेतु रेपिड टेस्ट किए गए । इस दौरान एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर, तहसीलदार सुरभि नेगी, नायब तहसीलदार देस राज ठाकुर सहित अन्य राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों तथा लोगों ने अपना कोविड टेस्ट करवाया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज लिए गए 169 नमूनों में सभी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

 

एसडीएम डॉ सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि मिनी सचिवालय में स्थित कार्यालयों में काम के लिए बाहर से आने वाले लोगों की दिन-प्रतिदिन बढ़ती भीड़ तथा कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन द्वारा मुख्य गेट पर कोरोना टेस्टिंग करवाने का निर्णय लिया गया था।

 

उन्होंने बताया कि प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग सयुंक्त रूप से कोरोना टीकाकरण के साथ-साथ शत-प्रतिशत कोरोना टेस्टिंग सुनिश्चित करवाने के लिए कारगर कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को टेस्टिंग तथा टीकाकरण करवाने के प्रति जागरूक करने के लिए प्रचार वाहन द्वारा सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा दुकानदारों से भी समय-समय पर कोरोना टेस्टिंग करवाने की अपील की गई है।

 

सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कोविड की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रशासन द्वारा टेस्टिंग का और विस्तारीकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामले भले ही अब कम हो गए हैं, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोरोना संक्रमण को हल्के में न लें तथा इसके प्रति हर जरूरी सावधानी तथा सतर्कता बरतें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...