युवक ने पेड़ से फंदा लगा कर ली आत्‍महत्‍या, दो साल पहले छोड़ गई थी पत्‍नी

--Advertisement--

Image

जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के गांव गदयाड़ा में एक युवक ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। 34 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र प्रेम सिंह ने अपने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

मंडी, नरेश कुमार

 

जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के गांव गदयाड़ा में एक युवक ने पेड़ के साथ फंदा लगाकर आत्‍महत्‍या कर ली। जानकारी के अनुसार गांव गदयाड़ा के निवासी 34 वर्षीय पृथ्वीराज पुत्र प्रेम सिंह ने अपने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 

इस इस बात का पता उस वक्त चला जब मंगलवार सुबह गांव का कोई व्यक्ति पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जा रहा था तो उसने पेड़ के साथ एक शव को लटके हुए देखा। उसने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

 

सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई। पृथ्वीराज ने खुदकुशी क्यों की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। स्‍थानीय लोगों सहित परिवार के सदस्‍यों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

 

गांव वासियों के अनुसार पृथ्वीराज दिहाड़ी मजदूरी करता था। दो ढाई साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। पृथ्वीराज के पिता का स्वर्गवास हो चुका है उसके घर में बुजुर्ग माता एक बड़ा भाई एक छोटा भाई है। इसके अलावा दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पंचायत कोलंग प्रधान अनीता देवी ने पृथ्वीराज द्वारा खुदकुशी करने की पुष्टि की है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...