कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक, फ्रेंड लिस्‍ट में शामिल लोगों से मांगें पैसे

--Advertisement--

Image

वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व शाहपुर से कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। शातिरों ने अकांउट हैक कर उनके फ्रेंड लिस्‍ट में शामिल लोगों से पैसों की भी मांग की है।

शाहपुर, नितिश पठानियां

 

वन निगम के पूर्व उपाध्यक्ष व शाहपुर से कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। शातिरों ने अकांउट हैक कर उनके फ्रेंड लिस्‍ट में शामिल लोगों से पैसों की भी मांग की है। करीब 12 बजे केवल सिंह पठानिया ने फेसबुक अकाउंट में जानकारी शेयर की है कि उनकी फेसबुक आइडी को हैक कर लिया गया है। अगर कोई भी किसी तरह से पैसों की मांग इस आइडी से करता है तो इसे नजर अंदाज करें। केवल सिंह पठानिया की आइडी से उनके कुछ फेसबुक मित्रों को संदेश भेजा गया है और पैसों की मांग की गई है।

 

अधिवक्ता राज कपूर को 18 हजार रुपये की मांग उनके संदेश से आई है। इसी तरह पवन कुमार व संसार चंद, नवीन राणा आदि लोगों को भी इस फेसबुक आइडी से पैसों की मांग की गई है। ऐसे में उनके जानने वाले उनके फेसबुक मित्रों ने उन्हें फोन किया और फोन पर यह सूचना दी कि आपके फेसबुक अकाउंट से उन्हें पैसों की मांग के संदेश आ रहे हैं।

 

केवल सिंह पठानिया ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत लोगों से जानकारी साझा कर दी है कि उनकी फेसबुक आइडी हैक हो गई है और इससे पैसों की मांग के संदेश आते हैं तो उसे नजरअंदाज कर दें। उनके मित्रों ने इस संदेश पर अपने कमेंट में बताया है कि उन्हें ऐसी रिक्वेस्ट आई हैं। केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर पुलिस थाना में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवा दी है।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...