पुलिस अफसरों में झड़प पर सीएम बोले- तीन दिन में मांगी गई है रिपोर्ट, होगी सख्त कार्रवाई

--Advertisement--

Image

कुल्लू, आदित्य

 

भुंतर एयरपोर्ट के बाहर एसपी कुल्लू द्वारा सीएम सुरक्षा के एएसपी को तमाचा मारने के मामले में पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मनाली सर्किट हाउस पहुंचते ही पत्रकारों से बातचीत की। सीएम ने कहा कि तीन दिनों के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी गई है, जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सर्किट हाउस मनाली में बंद कमरे में बैठक भी की। जबकि पार्टी के कई कार्यकर्ता बाहर सीएम से मिलने का इंतजार करते रहे। मात्र 52 मिनट में सीएम जयराम ठाकुर सर्किट हाउस से चले गए।

 

डीआईजी ने शुरू की जांच, डीजीपी कुल्लू रवाना

कुल्लू में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और एसपी कुल्लू के बीच चले लात घूसों की घटना के बीच पुलिस मुख्यालय के आदेश पर सेंट्रल रेंज मंडी के डीआईजी मधू सुदन ने जांच शुरू कर दी है। गडकरी के दौरे की वजह से डीआईजी कुल्लू में ही मौजूद थे।

 

वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी संजय कुंडू भी बुधवार शाम को कुल्लू के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें, हाथापाई की घटना में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गाड़ियों के काफिले में अतिरिक्त वाहनों को शामिल करने को लेकर विवाद को कारण बताया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...