प्रदेश में खत्म हुआ वीकेंड लॉक डाउन, शनिवार, रविवार को खुली रहेंगी दुकानें

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बीते कल हुई कैबिनेट बैठक में सूबे में वीकेंड लॉकडाउन को जारी रखने का फैसला किया गया था।

जिसके बाद आज अभी कैबिनेट बैठक समाप्त हुए ठीक से 24 घंटे भी नहीं बीते हैं कि खबर सामने आ रही है, कि सूबे में वीकेंड लॉकडाउन को समाप्त करने का फैसला किया गया है।

ऐसे में अब सूबे के भीतर शनिवार और रविवार के दिन भी बाजार सुबह नौ शाम आठ बजे तक खुलेंगे रहेंगे।

राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की तरफ से इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिसके तहत वीकेंड पर बाजार, मॉल, दुकानें, रेस्टोरेंट, बार, ढाबे, भोजनालय आदि खुले रहेंगे।

 

बता दें बीते दिन कैबिनेट बैठक में कई रियायतें बढ़ाने को मंजूरी दी थी। 23 जून से प्रदेश में सभी दुकानें रोज अब सुबह 9:00 से शाम 8:00 बजे तक खुल सकेंगी। जिम, सिनेमाहाल, पार्क, गोल्फ कोर्स, ऑडिटोरियम और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की मंजूरी भी दे दी गई है।  एक जुलाई से बाहरी राज्यों के लिए 50 फीसदी यात्रियों के साथ बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

इसी दिन से धार्मिक स्थलों को भी श्रद्धालुओं के लिए दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा, लेकिन धार्मिक आयोजन नहीं होंगे। इसके अलावा इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक कॉलेज और आईटीआई भी एक जुलाई से खोल दिए जाएंगे। हालांकि, सभी संबंधित विभागों की ओर से स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...