अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में एक बैठक का आयोजन हुआ

--Advertisement--

Image

नालागढ़ 21 जून 2021, सुभाष चंदेल

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में एक बैठक का आयोजन किया गया।

 

उप पुलिस अधीक्षक बद्दी नवदीप सिंह तथा उप पुलिस अधीक्षक नालागढ़ विवेक चहल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मोबाइल फोन विक्रेताओं ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर मोबाइल फोन विक्रेताओं को अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के महत्व बारे समझाया गया। मोबाइल फोन विक्रेताओं को बताया गया कि उनके द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने से न केवल उनके व्यवसायिक परिसर सुरक्षित होंगे बल्कि उनके आसपास  होने वाली प्रत्येक प्रकार की गतिविधि की निगरानी की जा सकती है।

 

उन्हें बताया गया कि वे अपने दुकानों में बिना चरित्र सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को कर्मचारी नियुक्त न करें। मोबाइल विक्रेताओं को अपनी दुकानों में एंटी थेफ्ट अलार्म लॉक के महत्व बारे भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

उन्हें बताया गया कि किस प्रकार उनकी दुकानों में लगे तालों को असामाजिक तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने की स्थिति में अलार्म चालू हो जाता है तथा इसकी सूचना दुकान मालिक तथा पुलिस तक पहुंच जाती है।

 

बीबीएन क्षेत्र में चोरी सहित विभिन्न प्रकार की अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए दुकानदारों से आग्रह किया गया कि वह अपनी मार्केट में दुकानदारों के छोटे-छोटे समूह बनाकर संयुक्त रुप से  सिक्योरिटी गार्ड या चौकीदार की नियुक्ति करें ताकि चोरी तथा लूटपाट इत्यादि से संबंधित घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।

 

मोबाइल फोन विक्रेताओं को हिदायत दी गई कि वे किसी भी ग्राहक से पुराना मोबाइल फोन बिना  जांच पड़ताल के न खरीदें तथा उनसे आग्रह किया गया दुकान पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का नाम व पता पूर्ण विवरण सहित विजिटर रजिस्टर में दर्ज करें ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...