नंगल भूर में 7वां अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अमन प्रभाकर ने शिरकत की

--Advertisement--

Image

पठानकोट, भूपेंद्र सिंह राजू

आज दिनांक 21 जून 2021 को केंद्रीय विद्यालय नंगल भूर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया जिसमें प्रशिक्षक के रूप में पठानकोट से आये श्री अमन प्रभाकर जी ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।

 

इसके उपरांत प्राचार्य श्री पी एल मीना ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्दन किया। कार्यक्रम में योग गुरु श्री अमन प्रभाकर जी ने सभी शिक्षकों को शारीरिक स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता को बढ़ाने हेतु बहुत सारी योग क्रियाएं कराई।जिसमें उन्होंने प्राणायाम,वक्रासन,ताड़ासन, आदि आसन कराए।

 

कार्यक्रम में आभासी रूप से ऑनलाइन माध्यम से विद्यालय के सभी छात्रों ने भी भाग लिया तथा इसका सीधा प्रसारण सोशल मीडिया माध्यम से बच्चों और अभिभावकों तक पहुंचाया गया।

 

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पी एल मीना ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को अपने जीवन में अवश्य शामिल करने के की सलाह दी तथा सभी बच्चों को योग उनके सर्वांगीण विकास हेतु अत्यंत आवश्यक बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...