
काँगड़ा, राजीव जस्वाल
सहायक अभियंता, विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने विद्युत उपमण्डल, सिद्धपुर (योल) के अंतर्गत आने वाले सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी विद्युत उपभोक्ता अपने बिजली के बिल का भुगतान निर्धारित समय सीमा पर करें और बिजली का बिल लम्बित न रखें।
उन्होंने बताया कि समय पर बिजली के बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन नियमानुसार बिना किसी आगामी सूचना के काट दिया जाएगा। उपभोक्ता अपना बिल ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट और अन्य पेमेंट एप से भी जमा कर सकते है।
यदि किसी उपभोक्ता के बिल में कोई त्रुटि पाई जाती है तो उसे दूर करवाने के लिए कार्यालय में इसी माह सम्पर्क करें।
