कुलदीप सिंह राठौर बोले 23 जून को वीरभद्र सिंह का जन्मदिन लोगों की सेवाभाव के तौर पर मनाए।

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के जन्मदिन 23 जून को कोरोना महामारी के दृष्टिगत लोगों की सेवाभाव के तौर पर मनाए।
राठौर ने सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश दिये है कि वह सभी अपने अपने जिलों व ब्लॉकों में वीरभद्र सिंह के सम्मान में रक्तदान शिविर लगाएं व अस्पतालों में रोगियों को फल वितरित करें।उन्होंने कहा है कि चूंकि प्रदेश में कोरोना का प्रकोप जारी है इसलिए इसके नियमों का पालन करते हुए दीन दुखियों की सहत्यार्थ उन्हें राशन किट,सेनेटाइजर, मास्क आदि का भी वितरण करें।
राठौर ने कहा है कि वीरभद्र सिंह का प्रदेश के विकास में एक बहुत बड़ा योगदान रहा है।उन्होंने कहा कि चूंकि वीरभद्र सिंह इन दिनों अस्पताल में अपना स्वास्थ्य लाभ कर रहें है और उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...