
रैत, नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य शिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में महाविद्यालय के संजीवनी क्लब के द्वारा वर्चुअल माध्यम से 27 दिवसीय योग शिविर का समापन विश्व योग दिवस पर किया गया । कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सरकार में वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने मुख्यतिथि व योग गुरु रंजीत सिंह, संस्थापक, त्रिगर्त दिव्य योग आश्रम, काँगड़ा ने बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस कार्यक्रम में काफी संख्या में देश के विभिन्न -विभिन्न हिस्सों से योग गुरु और योग का लाभ उठाने के लिए लोग जुड़े। वहीं विशिष्ट अतिथि योगी रंजीत सिंह
ने योग करवाया। साथ ही योग से सम्बंधित लोगों की शंकाओं का निवारण किया।
मुख्यतिथि राकेश पठानिया के बोल
वन एवं युवा खेल सेवाएं मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि कोरोना संकट जैसे मुश्किल समय में लोग योग को भूल सकते थे, लेकिन इस दौरान योग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है.
योग द्वारा लोग संयम और अनुशासन सीख रहे हैं. व कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग भी एक सुरक्षाकवच बना है, डॉक्टर और मरीज़ दोनों के लिए ये लाभदायक हुआ है। योग सिर्फ शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त करता है.
उन्होंने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ तक पहुंचाता है। वहीं राकेश पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 साल पहले जो सपना देखा था उसकी लौ आज विश्व के घर घर तक पहुँच गई है.
कार्यक्रम निदेशक डॉ बी एस पठानिया के बोल
वहीं कार्यक्रम निदेशक ने बताया कि यह एक संयोग कि बात है कि द्रोणाचार्य ने जो योग शिविर बुध पूर्णिमा से शुरू किया उसका समापन्न निर्जला एकादशी को संपन्न हुआ.
उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि देश का हर बच्चा अपने आप को पहचाने और योग से अपनी बुद्धि और एकग्रता को बढ़ाये. उन्होंने कहा कि आज युवाओं और योग साधकों से बात की तो उनका कहना है कि इसका बहुत ज्यादा हमें लाभ हुआ है और भविषय में भी द्रोणाचार्य से आशा है की इस प्रकार का कार्यक्रम आगे भी हो.
हमें इस आन लाइन योग शिविर का मुख्य उदेश्य “स्फूर्ति,एकाग्रता और कोरोना के अंत के लिए योग अपनाओ” रहा । इसमें लोगों ने “करो योग रहो निरोग” के नारे के साथ अपने आप को योग शिविर से जोड़े रखा ।
यह कार्यक्रम 26 मई बुधपूर्णिमा को शुरू हुआ था और आज इसका समापन किया गया। साथ 27 दिनों तक योग गुरु सीखने वाले सभी योग शिक्षकों का धन्यवाद किया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक जी एस पठानिया ,कार्यकारिणी निदेशक डॉ बीएस पठानिया, प्राचार्य डॉ बीएस बाघ ,शैक्षणिक अधिष्ठाता डॉ प्रवीण शर्मा, विभागाध्यक्ष सुमित शर्मा ,डॉ पूनम,राजेश राणा,मुकेश शर्मा संजीवनी क्लब की संयोजिका डॉ कनिका सहित समस्त प्रवक्ता व देश प्रदेश के काफी संख्या में योग प्रेमी मौजूद रहे।
