अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पेंटिंग कॉम्पिटिशन आयोजन किया गया

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

नेहरू युवा केन्द्र संगठन धर्मशाला के ब्लॉक देहरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग पर आधारित पेंटिंग कॉम्पिटिशन का हरिपुर में आयोजन किया गया।इस प्रतियोगता में बच्चों द्वारा योग के महत्व पर आधारित चित्र बनाये।

 

इस अवसर पर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिये पुलिस थाना प्रभारी सुशील कुमार और व्यापार मंडल हरिपुर के प्रधान अतुल महाजन ने शिरकत की।इस मौके पर थाना प्रभारी ने बच्चों को योग के महत्व के बारे में बताया,की जीवन में योग अपनाने से तन और मन दोनों में सुधार होता है।

अतुल महाजन ने बच्चों को योग को अपने जीवन में उतारने के बारे में कहा।नेहरू युवा केन्द्र ब्लॉक देहरा के स्वयंसेवक सुखदीप सूद ने बताया कि आज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को योग के प्रति जागरूक करना था।

यह संगठन समय समय पर अलग अलग प्रकार की गतिविधियां करता रहता है,जिससे कि युवाओं को गलत प्रवृतियों से दूर रखा जा सके।और उनके जोश का उपयोग राष्ट निर्माण में हो सके।

इस प्रतियोगता में सिमर,सूर्यांश,आदित्य,अनुज,रक्षित,सुमित,सिया,ज्योति आदि ने हिस्सा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...