ऊना में हिंदुस्तान पेट्रोलियम लगाएगा 400 करोड़, कंपनी को जिला में मुहैया करवाएंगे 70 एकड़ जमीन

--Advertisement--

Image

जिला को सौगात, इथेनॉल प्लांट और उच्च क्षमतायुक्त रेल-फैड पीओएल टर्मिनल होगा स्थापित,  कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना से खरीदा जाएगा कच्चा माल.

शिमला, जसपाल ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऊना में 400 करोड़ का निवेश कर दो प्रमुख परियोजनाएं स्थापित की जाएगी।  सीएम ने कहा कि इथेनॉल प्लांट और उच्च क्षमतायुक्त रेल-फैड पीओएल टर्मिनल स्थापित करने के लिए प्रदेश सरकार ऊना जिला में लगभग 70 एकड़ भूमि प्रदान करेगी।

 

इन परियोजनाओं के स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने के साथ राज्य के विकास को और गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने शनिवार को कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने ऊना जिला में 125 किलो लीटर प्रतिदिन क्षमता का अनाज आधारित इथेनॉल प्लांट स्थापित करने का निर्णय लिया है।

 

उन्होंने कहा कि इथेनॉल उत्पादन के लिए प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के अलावा पंजाब के निकटवर्ती जिलों होशियारपुर और रूपनगर से भी चावल और मक्की इत्यादि प्रमुख कच्चा माल खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजनाएं 400 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित की जाएंगी।

 

इससे लगभग 300 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होने के अलावा प्रदेश में विकास की गति में तेजी आएगी।

 

इससे राज्य के वार्षिक राजस्व में राज्य माल एवं सेवाकर (एसजीएसटी) के रूप में प्रदेश को 20 से 25 करोड़ की आय अर्जित होने की संभावना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि

यह मामला नई दिल्ली में

उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समक्ष उठाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...