सलूणी गांव हलूंदी में दो लोगों की दस भेड़-बकरियां चोरी

--Advertisement--

Image

सलूणी, धर्म नेगी

विकास खंड सलूणी की ग्राम पंचायत पुखरी के गांव हलूंदी में दो लोगों की दस भेड़ बकरियां चोरी हो गईं। शुक्रवार शाम को दोनों ने भेड़-बकरियों को चराने के बाद गोशाला में बांध दिया। शनिवार सुबह जब वे अपनी गोशाला में गए, तो उनकी भेड़-बकरियां गायब थी। उन्हें तलाश करने के लिए उन्होंने आसपास का सारा इलाका छान मारा लेकिन, भेड़-बकरियों का कोई सुराग नहीं लगा। इसको लेेकर दोनों ने पंचायत प्रधान को सूचना दी।

 

प्रधान ने मामले की जानकारी किहार थाने के एसएचओ को दी। सूचना मिलने के बाद डीएसपी शेर सिंह, एसएचओ हरनाम और चौकी प्रभारी नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। हलूंदी में रहने वाले तिलकराज पुत्र मान सिंह की छह बकरियां और व्यास देव पुत्र बलदेव की गोशाला से चार भेड़ें चोरी हुई हैं।

 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है। सलूणी के डीएसपी शेर सिंह ने बताया कि गांव में दो लोगों की दस-भेड़ बकरियां चोरी हुई हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...