नौ जुलाई से होगी अध्यापक पात्रता परीक्षा

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) अब नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा चार जुलाई से शुरू होनी थी। कोरोना क‌र्फ्यू के कारण हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है।

 

बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 21 जून तक बिलंब शुल्क के साथ आनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि पहले यह अवसर 18 जून तक उपलब्ध था। अभ्यर्थी आनलाइन 22 से 24 जून तक स्वयं शुद्धि कर सकते हैं।

ये है शेड्यूल

अध्यापक पात्रता परीक्षा नौ जुलाई से सुबह 10 से दोपहर साढ़े 12 व दोपहर दो से सायं चार बजे तक दो सत्रों में होगी। नौ जुलाई को सुबह के सत्र में जेबीटी व सायंकालीन सत्र में शास्त्री विषय की परीक्षा होगी।

10 को सुबह टीजीटी नान मेडिकल व सायंकालीन सत्र में भाषा अध्यापक की परीक्षा होगी। 11 को सुबह टीजीटी आ‌र्ट्स व सायंकालीन सत्र में टीजीटी मेडिकल, जबकि 12 को सुबह पंजाबी व सायंकालीन सत्र में उर्दू विषय की परीक्षा होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...