प्रेम विवाह से नाराज पिता व भाई ने युवती पर किया प्राणघातक हमला

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

गोला थाना क्षेत्र के मठिया गांव निवासिनी सविता पर उसके पिता व भाई ने फांवड़े से जानलेवा हमला किया है। वह उसके प्रेम विवाह करने से नाराज थे। युवती के गर्दन व कंधे पर गंभीर चोट आई है। युवती को जिला चिकित्सालय से मेडिकल कालेज इलाज के लिए भेजा गया है।

 

सविता ने 2011 में गांव के ही एक युवक से कोर्ट मैरिज किया है। इस शादी से सविता के भाई व पिता नाराज हैं। सविता के पति ने आरोप लगाया है कि वर्ष 2012 व 2016 में भी उसकी पत्नी के भाई व पिता ने हमला किया था। इसमें उन पर एनसीआर भी दर्ज हुआ था।

हिमाचल से गांव लौटने पर हुआ वारदात

सविता बीते कुछ वर्षों से अपने पति के साथ हिमांचल प्रदेश रहती है। करीब माह भर पूर्व सविता के ससुर का निधन हुआ। उसके बाद सविता अपने पति के साथ गांव आ गई है। सविता ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि गुरुवार को वह घर में बच्चो के साथ थी। परिवार के अन्य सदस्य खेत गए थे। तभी उसके भाई व पिता ने उस पर हमला कर दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...