पत्नी के साथ करता था अप्राकृतिक यौनाचार, बंधक बना बड़ी बेटी के साथ भी कि गलत हरकत

--Advertisement--

Image

व्यूरो, रिपोर्ट

मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। पहले तो पत्नी को डरा-धमकाकर अप्राकृतिक संबंध बनाया, उससे भी मन नहीं भरा तो बेटी पर गलत नजर डालने लगा। बेचारी पत्नी जब इस बाबत सभी को बताने की धमकी देती, तो बेटी सहित उसे बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया। किसी तरह पत्नी भाग आजादनगर थाने में शिकायत की तब जाकर पति को गिरफ्तार किया गया।

पति ने पिछले 15 दिन से अपने ही परिवार को बंधक बनाकर रखा था। आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट, दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने, पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने और अनैतिक यौनाचार किए जाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला अपनी और पुत्रियों की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। बताया ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपित मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है।

नंगे बदन घर में घूमा करता था सिरफिरा

महिला ने आजादनगर थाना की पुलिस को बताया उसने अपने पति से 21 सितंबर 2013 को प्रेम विवाह रजिस्ट्री ऑफिस में किया था। विवाह मुस्लिम रीति रिवाज हुई थी। पति और ससुराल वाले उसे हमेशा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। उसे सामाजिक रूप से स्वीकार नहीं करते थे।

अक्सर पति मारपीट किया करता था। कई बार पेट पर लात मारा जिससे गर्भपात हो गया था। कई बार तेज हथियार से हमला कर उसे जख्मी भी कर दिया था। पति हमेशा एक दूसरी महिला से फोन पर बातचीत करता था, जिससे उसका अवैध संबंध है। पत्नी ने बताया कि विरोध करने पर धमकी देते है कि महिला से शादी कर उसे घर पर लाएंगे।

घर में बिना कपड़े के घूमते थे। पुत्री को भी बिना कपड़े में कर उसे साथ सुलाते थे। गलत हरकत करते थे। पत्नी ने बताया इसका वीडियो और फोटोग्राफ भी उसके पास है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।

पिछले 15 दिन से खुद के परिवार को ही बंधक बना रखा था

दोनों पुत्रियों को घर पर विगत 15 दिनों से बंधक बनाए हुए थे। मोबाइल भी छीन लिया था। किसी तरह पड़ोसी के माध्यम से अपनी मां को बुलवाने का आग्रह किया। मां जब मिलने आई तो मां से पति ने मिलने नहीं दिया। मां को कुछ शंका हुई तो मां ने समाज के लोगों की मदद मांगी।

17 जून को दोपहर ढाई बजे आजादनगर थाना के सहयोग से उसे और दोनों पुत्रियों को मुक्त कराया गया। महिला ने बताया 2014 में पति के खिलाफ प्रताड़ना की प्राथमिकी आजादनगर थाना में दर्ज कराई थी। बाद में पारिवारिक दबाव और मध्यस्थता सेंटर में 2018 में पति से समझौता कर लिया।

पति आजादनगर के ओल्ड पुरुलिया रोड में माता-पिता से अलग होकर बच्चों के साथ किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन वहां भी पति उसे प्रताड़ित करते रहे। बुलेट खरीदने को 50 हजार रुपये मायके से मांगकर लाने का दबाव पति देते थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...