सेंट्रल यूनिवर्सिटी का देहरा में बनेगा 70 फीसद भाग : अविनाश सेठी

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

हिमाचल प्रदेश को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का तोहफा वर्ष 2009 में मिला था। इसका 70 फीसद भाग देहरा 30 फीसद भाग धर्मशाला में बनना तय हुआ था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह आज तक नहीं बन पाए।

अब देहरा में जल्द ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी का कार्य शुरू होने वाला है। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि को केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम स्थानांतरित कर दिया है और इसका 70 फीसद भाग देहरा 30 फीसद भाग धर्मशाला में बनना तय है।

संगठनात्मक जिला देहरा मीडिया प्रभारी अविनाश सेठी ने आज पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बीते कल वाइस चांसलर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की पुष्टि की है के जल्द ही केंद्र विश्वविद्यालय का काम शुरू हो जाएगा।

जिससे देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और देहरा भाजपा में भी भारी उत्साह है। ज्ञात रहे बीते वर्ष 2019 में केंद्रीय मंत्री जावेडकर द्वारा देहरा में केंद्र विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि 1 साल के भीतर यह कार्य शुरू हो जाएगा।

लेकिन ऐसा नहीं हो सका प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्र में राज्य वित्त आयोग मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से देहरा में जल्द केंद्र विश्वविद्यालय का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए जसवां परागपुर के विधायक एवं उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया व इलाके की जनता को बधाई दी।

पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि जिला देहरा टीम व मंडल देहरा, ज्वालामुखी, जसवां परागपुर ने भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया व इलाके की जनता को बधाई दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

केदारनाथ धाम को हिमाचल से मिला बड़ा तोहफा, समाजसेवी महेन्द्र शर्मा ने दान में दिए 1 करोड़ रुपए

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव बढेड़ा राजपूतां...

BTech से लेकर MBA तक…HPTU ने जारी की परीक्षाओं की संभावित तिथियां, जानें कब से शुरू होंगे पेपर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने मई माह...

नशा तस्करी का भंडाफोड़, हरियाणा रोडवेज की बस में सवार युवक चरस के साथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को...