नयनादेवी के सरनी गांव में मृत मिले तेंदुए के 2 शावक

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के तहत शरनी गांव में दो चीते के शावकों यानिकी बच्चों के शव जंगल में मिले थे यह दोनों शावक नर और मादा का जोड़ा है।

आज रेंज ऑफिस में इन दोनों शावकों का पोस्टमार्टम किया गया जिनमें बैटनरी विभाग डॉक्टरों की टीम पुलिस की टीम और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहीं।

हालांकि इस तरह से चीते के दो शावकों का जोड़े का मिलना वह भी मृत अवस्था में एक बहुत बड़ी चिंता की बात है। लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद यह पता चल पाएगा कि इनके मौत के क्या कारण रहे।

हालांकि काफी कम संख्या में इस चीते की प्रजाति यहां के जंगलों में पाई जाती है और इस तरह से छोटे शावकों का मरना निश्चित रूप से एक बड़ी घटना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला बिलासपुर के स्वारघाट उपमंडल के सरनी. गांव के पास चिता के दो शावकों के शव पड़े मिले।

वन विभाग के अनुसार शावकों की आयु एक से डेढ़ महीना की है। पुलिस ने की गहनता से छानबीन शुरू और डीएसपी अभिमन्यु ने बताया कि आज श्याम इब्राहिम मोहम्मद वनरक्षक, घाटेवाल बीट, ने चौकी प्रभारी को एक लिखित शिकायत पत्र दिया।

जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें वनरक्षक श्री सुरेश पल, लाहड़ी बीट.का फोन आया था कि सरनी. गांव के पास चिता के दो शावकों के शव पड़े हैं जिस पर चौकी प्रभारी ने एसआई राजेश ने, वन विभाग की टीम, व पशु चिकित्सक के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन विभाग के अनुसार शावकों की आयु एक से डेढ़ महीना की है जिस पर चौकी प्रभारी ने मामले की आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हालांकि अब इन चीते के बच्चों का पोस्टमार्टम कर दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है ताकि इनकी मौत के कारणों का पता चल सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...