देहरा:भटोली फकोरियाँ की 46 वर्षीय महिला की पेड़ से गिरकर हुई मौत

--Advertisement--

Image

देहरा, शीतल शर्मा

उपमण्डल देहरा के अंतर्गत पड़ती पंचायत भटोली फकोरिया में एक महिला की मौत होने का दुखद मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार भटोली फकोरिया की उक्त महिला सोमवार को आम तोड़ने हेतु पेड़ पर चढ़ी थी। वहीं वृक्ष की शाखा से उसका पाँव फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर गई। वहीं उसके सिर पर चोट लग गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला को उपचार हेतु देहरा अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकिस्तकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया। जहां उक्त महिला की बिगड़ती तबियत को देख कर टांडा मेडिकल कॉलेज के चिकिस्तकों द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। वहां पर उक्त 46 वर्षीय महिला की मौत होने की पुष्टि हुई है।

 

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पीजीआई अस्पताल में उपचाराधीन उक्त महिला की मौत हो गई है, वहीं उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...

हिमाचल पुलिस को सलाम! भारी बर्फबारी में फंसे पर्यटकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, 100 वाहन निकाले

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में भारी बर्फबारी के कारण...