हरिपुर:पांग बांध किनारे गौशाला बनाने हेतु कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

Image

शीतल शर्मा/देहरा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देहरा द्वारा बुधवार को कमेटी के अध्यक्ष हरिओम शर्मा की अध्यक्षता में नायबतहसीलदार हरिपुर रजिंदर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को ज्ञापननुमा पत्र भेजा है वहीं अनुरोध किया है कि पोंग बांध किनारे स्थित सरकारी जमीन पर बेसहारा मवेशियों के लिए गौशाला आश्रम बनाई जाए।

 

वहीं हरिओम शर्मा ने कहा कि गाय को हिंदू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। यह कि पूरे विश्व में यदि कोई बेसहारा मवेशी सर्दियों की चपेट में आकर भयंकर पीड़ा से मरता है तो वह भी हमारी गौ माता ही है साथ ही कहा कि यदि पांग डैम के किनारे 1400 व 1410 फुट या इससे बाहर जहां कहीं भी सरकारी भूमि उपलब्ध है वहां खुली गौशाला विभिन्न जगहों पर बनाई जाए।

 

पॉग डैम के किनारे खुली जगह की लंबाई करीब 200 किलोमीटर हैं प्रत्येक किलोमीटर में औसत 40 से 50 बेसहारा गौमाता है। पांग डैम के किनारे जगह-जगह गौ माता के लिए खुले आश्रय बल्कि यूँ कहेंगे कि आश्रम बनाए जाएं।

आश्रमों में गौ माता को ना बांधना ना छोड़ना ना घास डालना ना पानी पिलाने की आवश्यकता होगी क्योंकि पाँग डैम के किनारे पूरा साल हरा घास व पानी उपलब्ध रहता है। इन आश्रमों का प्रयोग गौमाता द्वारा सर्दियों में ही किया जाएगा।

 

ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी देहरा के अध्यक्ष हरिओम शर्मा ने कहा कि गौशाला आश्रम बनाने से गौ माता जो सर्दियों में भयंकर कष्ट से गुजरती है। उससे राहत मिलेगी बेसहारा मवेशियों के कारण सड़कों पर रोजाना होने वाली दुर्घटनाओं में कमी भी आएगी वहीं फसलों का नुकसान होने से भी बचेगा साथ ही गौशाला से संबंधित गोमूत्र खाद और दूसरे कार्य भी लोग कर सकेंगे।

 

हरिओम शर्मा ने कहा कि कार्य के लिए पशु विभाग के अंतर्गत गोपालों की नियुक्तियां की जाएं जो बेसहारा मवेशियों की रक्षा व सुरक्षा का ध्यान रखकर विभाग को सरकार को सूचित करते रहेंगे। खुली गौशाला योजना इसलिए भी सफल होती दिख रही है कि गुर्जरों की ड्राई पीरियड से गुजर रही हजारों भैंसें पूरा साल बिना किसी के द्वारा देखभाल किए ही चरती भी विचरती रहती हैं |

 

इस दौरान इंद्रा देवी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस देहरा,इंद्रजीत शर्मा,पवन कुमार,सुरिंदर धीमान,धर्मेंद्र सिंह,योगराज,दलजीत सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...