25 जून को प्रदेश में भाजपा क्यूं मनाएगी काला दिवस?

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के राजधानी शिमला में आयोजित भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

पार्टी ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बूथ स्तर पर आयोजित करने का फैसला लिया है वहीं, 25 जून को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

बैठक में ये निर्णय भी लिया गया कि 23 जून से 6 जुलाई तक प्रदेश में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा, 30 जून को प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया जाएगा।

इसके इलावा पार्टी सेवा ही संगठन कार्यक्रम को आगे भी जारी रखेगी,इसके दौरान कोविड को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शिमला में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान पार्टी के आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार करने व आगामी उपचुनाव सहित 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी मंथन किया गया।

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सराहनीय कार्य किया हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने 11 लाख मास्क बनाकर लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया है।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों की सेवा का कार्य किया, कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा सामग्री लोगों तक पहुंचाई।

रणधीर शर्मा ने कहा कि 25 जून के दिन को काले दिवस के रूप में मनाया जाएगा,क्योंकि इसी दिन देश में आपातकाल लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि 30 जून को प्रदेश कार्यकारणी की वर्चुअल बैठक के बाद जिला व मंडल की कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठकें आयोजित की जाएंगी।

इसके बाद कार्यकर्ताओं का ई-प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने का कार्य किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...