प्रदेश के 6 जिलों में अलर्ट जारी,दरक सकते हैं पहाड़, नदी,नालों से दूर रहने की चेतावनी जारी

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश में मानसून करीब 12 दिन पहले पहुंच गया है इससे पहले प्रदेश में प्री मानसून की बारिश 9 जून को रिकॉर्ड की गई थी। 13 जून को मानसून की बारिश दर्ज की गई हिमाचल में सामान्य रूप से 25 जून को मानसून आता है, लेकिन इस बार मानसून लगभग 12 दिन पहले आ गया।

मौसम वैज्ञानिकों द्वारा बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटे बारिश का दौर जारी रहेगा। शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी व चंबा में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है इन स्थानों को लेकर चेतावनी जारी की गई है, लोगों को नदी और नालों आदि से दूर रहने की सलाह दी गई है।

वहीं, शिमला, सोलन, मंडी व चंबा में लैंडस्लाइड और पेड़ उखड़ने की घटनाएं होने का भी अनुमान लगाया गया है, इसके चलते लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है। ये भी बताया गया है कि हिमाचल में कल से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ जाएगी, उसके बाद करीब एक हफ्ते के बाद मानसून दोबारा सक्रिया होगा।

इस सप्ताह कैसा रहेगा हिमाचल में मौसम

मौसम विभाग के निदेशक डॉ मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे बारिश की संभावना है, कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

इसके बाद कल से बारिश में कमी रहेगी 18, 19 और 20 जून को भी कमी रहने की संभावना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...