जिम संचालकों की सरकार से संस्‍थान खोलने की मांग, किराया और बैंक का लोन देना हुआ मुश्किल

--Advertisement--

Image

रैत:अँशुल दीक्षित

 

हिमाचल प्रदेश जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश भर में कोरोना महामारी के चलते सभी कारोबार बंद थे।

 

हिमाचल प्रदेश जिम एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने जिम एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में चर्चा हुई कि प्रदेश भर में कोरोना महामारी के चलते सभी कारोबार बंद थे। लेकिन प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में बाजारों को खोलने की अनुमति सुबह 9:00 बजे से शाम पांच बजे तक दे दी है। लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक जिम खोलने का कोई फैसला नहीं लिया है।

 

प्रदेश जिम एसोसिएशन अध्यक्ष पठानिया और उपप्रधान अजीत सिंह ने प्रदेश सरकार के खेल मंत्री एवं वन मंत्री राकेश पठानिया को पत्र लिखकर मांग की है कि जैसे बाकी व्यापार खोल दिए गए हैं। उसी के आधार पर जिम को भी खोलने की अनुमति दी जाए। जिससे नौजवान युवा अपनी एनर्जी सही दिशा में लगाएं अगर युवा अपनी सेहत का सही ढंग से रखेंगे तो इस करोना जैसी महामारी को मात दे सकेंगे।

खेल मंत्री राकेश पठानिया ने प्रदेश जिम अध्य्क्ष केवल सिंह पठानिया को फोन के माध्यम से आश्वासन दिया कि जल्द ही खेल उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करके जिम को खोलने का फैसला लिया जाएगा। पठानिया ने खेल मंत्री राकेश पठानिया से यह भी मांग की है कि 90 प्रतिशत प्रदेशभर में जिम को युवा साथी अपना रोजगार के रूप में चला रहे हैं। लेकिन एक डेढ़ महीने से बंद होने के कारण कई युवा जिम मालिक अपना किराया नहीं भर पाए हैं और जिम को स्थापित करने के लिए बैंकों से लोन लिए हुए हैं।

 

पठानिया ने कहा कि जैसे प्राइवेट बस वालों को होटल व्यवसायियों को आर्थिक पैकेज दिया है, उसी के आधार पर जिम मालिकों को भी आर्थिक पैकेज देकर प्रदेश सरकार राहत दे। जिससे नौजवान युवा साथी निराश न हों।

 

इस मौके पर अजीत सिंह के अलावा ध्रुव, राकेश राणा, अंकुश, पंकज जमवाल, साहिल शर्मा, पवन, हितेश चौधरी, जिम एसोसिएशन जिला प्रधान संजीव जसवाल, पंकज जम्वाल, राकेश राणा, पवन, विनय, विमल कांगड़ा, साहिल शर्मा, संजीव शर्मा, अखिल, अश्वनी, हरमान, सौरभ, सागर, राजेश गुप्ता सहित अन्‍य ने सरकार से राहत की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...