
फतेहपुर, अनिल शर्मा
प्रैस क्लब फतेहपुर की टीम ने शनिबार को हमले में घायल हुए भाटियाँ सबन्धित पत्रकार सुरेन्द्र मिन्हास का उनके निबास स्थान पर जाकर हाल जाना ।
साथ ही प्रशासन से मांग की है कि हमलाबर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारबाई अमल में लाई जाए । इस दौरान क्लब प्रधान जमात अली ने बरिष्ठ पत्रकार एबं पूर्ब में रहे क्लब के प्रधान सुरेन्द्र मिन्हास पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है । साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन का धन्यबाद भी किया जो उन्होंने तुरन्त हमलाबर में खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।
तो वहीं क्लब उपप्रधान अनिल शर्मा ने कहा आये दिन पत्रकारों पर हो रहे हमले गम्भीर चिंता का बिषय जिस पर सरकार को कड़े नियम बनाने की जरूरत है ।
ताकि पत्रकार निडर होकर अपनी ड्यूटी का निर्बाहन कर सके ।तो वहीं में रहे प्रैस क्लब के प्रधान अजय जंबाल ने सरकार को ऐसा कानून बनाना चाहिए ताकि पत्रकारों की स्बन्त्रता बनी रहे।
कहा फतेहपुर प्रैस क्लब से जुड़े बरिष्ठ पत्रकार पर हुए हमले को।देखते हुए सरकार ब प्रशासन को तुरन्त हमलाबर के खिलाफ कड़ी कारबाई करनी चाहिए ।
आपकी जानकारी के लिये बता दें बीते सोमबार को पीड़ित पत्रकार ने पंचायत भाटियाँ के बार्ड एक के मनरेगा कार्य में कार्यस्थल पर लगाए गए बोर्ड अनुसार हुई धांधली को प्रकाशित किया था ।
जिस पर बोर्ड द्बारा दर्शाए लाभार्थी जसबीर सिंह ने अगले दिन सुबह पत्रकार को फोन के माध्यम से धमकी दी थी ।
तो वहीं शाम को जब पत्रकार पशुओं को ढूंढने अपने खेतों की तरफ जा रहा था तो पहले पूर्ब प्रधान ने पत्रकार से शब्दों से बदतमीजी की ।
तो जब पत्रकार बापिस अपने घर को आने लगा तो उन्ही के घर के पास रास्ते में पूर्ब प्रधान के बड़े भाई दलबीर सिंह ने पत्रकार पर जानलेबा हमला कर दिया ।
जिसमे पत्रकार की बाजू में फ़्रैक्चर आया है ।जिस पर अब प्लास्टर लगा हुआ है । तो वहीं फतेहपुर पुलिस ने भी हमलाबर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।
तो वहीं घायल पत्रकार का हालचाल जानने क्लब चेयरमैंन सिकन्दर मंगलोत्रा,बिजय समियाल ,रबिन्द्र चौधरी ,अमन पठानिया ,चरनजीत बैद ,अमन पठानिया ,बलजीत ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे ।
