
दुराना, राजेश
उपमंडल ज्वाली की ग्राम पंचायत पधर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक में आज कोरोना टेस्टिंग टीम ने लगभग 100 लोगों के कोरोना टेस्ट किये जिनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है ! आपको बता दें कि कोरोना पर काबू पाने के लिए प्रदेश भर की पंचायतों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग पर बल दिया गया है !
सरकार द्धारा ग्रामीण स्तर पर कोविड जाँच को एक विशेष मुहिम की शुरुआत की गई है ! ताकि किसी भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का प्रारंभिक स्थिति में ही ईलाज शुरु हो सके और समय पर सुरक्षात्मक कदम उठाए जा सकें और पुरे प्रदेश को पूर्ण रूप से कोरोना मुक्त प्रदेश घोषित किया जा सके !
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से श्रीमती कांता देवी,माहताब राय, फार्मासिस्ट दुराना, श्री जीवन कुमार चतुर्थ श्रेणी सहायक व आशा कार्यकर्ता श्रीमती बिमला और कुसुम ग्राम पंचायत प्रधान तिलक राज,उप प्रधान श्री हाकम सिंह ब्लॉक समिति सदस्य कुसुमलता व पंचायत के सदस्य ,समाजसेवी ओमप्रकाश सतीश कुमार,स्वरूप सिंह टी जी टी,अश्वनी कुमार व कुशल कुमार ने भी इस शिविर को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।
