भरमौर के गरोला में फटा बादल, रास्ते बंद

--Advertisement--

Image

भरमौर, धर्म नेगी

उपमंडल के गरोला में ऊपरी हिस्से में बादल फटने के चलते हुई मूसलाधार बारिश से सैलाब आ गया। इसके चलते होली मार्ग समेत गरोला-उलांसा और पिल्ली-स्वाई रोड़ वाहनों की आवाजाही के लिए बंद पड़ गया है। करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से लोग भी सकते में पड़ गए। बहरहाल सड़कों के अलावा अन्य किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

 

जानकारी के अनुसार भरमौर उपमंडल के गरोला में गुरुवार शाम अचानकजोरदार गर्जना के साथ ही मूसलाधार बारिश आरंभ हो गई। देखते ही देखते गरोला-उलासां रोड़ पर पानी का सैलाब आ गया और होली मार्ग को चीरता हुआ नीचे की ओर बहने लगा। गनीमत यह रहा कि अचानक सड़क से बहने लगे नाले के दौरान मुख्य मार्ग से वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा हादसा हो सकता था।

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि मूसलाधार बारिश से इसी प्रकार एक नाला पिल्ली-स्वाई रोड़ पर भी बन गया, जिससे दो संपर्क मार्गों समेत मुख्य खड़ामुख होली मार्ग को नुकसान पहुंचा है। नतीजतन यहां पर वाहनों की आवाजाही भी बंद पड़ गई है। उधर, भरमौर उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदल ली। नतीजतन शाम के वक्त क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश का दौर भी आरंभ हो गया है, जिससे काफी हद तक यहां पड़ रही प्रचंड गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...