CM जयराम का तंज हम जान बचाने में लगे हैं, और कांग्रेस में चल रहा है पोस्टर फाड़ो अभियान

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में हलचल के साथ ही कटाक्ष और तंज का दौर भी जोरों पर है. अब हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है. सीएम ठाकुर ने कहा कि हम लोगों की जान बचाने में जुटे हुए हैं और कांग्रेस में पोस्टर फाड़ो अभियान चल रहा है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अफरा-तफरी का माहौल है. ऐसा ही हिमाचल कांग्रेस में भी देखने को मिल रहा है.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही है और यही एक कारण है कि उनके नेता एक के बाद एक पार्टी को छोड़ते जा रहे हैं. सीएम ने कहा कि जो भी अच्छे व्यक्ति हैं वे बीजेपी में शामिल होते जा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी ऐसे व्यक्ति बीजेपी में आ रहे हैं उनका स्वागत है. गंभीरता का पता लगता है सीएम जयराम ने कहा कि कोरोना के इस काल में एक एक व्यक्ति की जान बचाने में जी जान से जुटे हैं और कांग्रेस पार्टी को इससे कोई मतलब नहीं है. वे प्रदेश में सिर्फ पोस्टर फाड़ो अभियान में जुटी है.

 

उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की गंभीरता का पता चलता है. उन्होंने कहा कि देशभर में इतनी कठिन परिस्थितियां हैं और कांग्रेस पार्टी बिल्कुल भी जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही है. यही एक कारण है कि लोग कांग्रेस छोड़ रहे हैं.पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों का फैसला जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने की बात पर उन्होंने कहा कि जो भी अच्छा व्यक्ति है वो बीजेपी में आ रहा है. जितिन का मैं स्वागत करता हूं और उनको पार्टी में लाने का निर्णय वरिष्ठ सदस्यों ने किया है जो कि सही है. मौसम अच्छा है

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...