एक सप्ताह में 9,903 सैंपलों की जांच, 633 पॉजिटिव

--Advertisement--

Image

चंबा, धर्म नेगी

कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग का क्रम बढ़ा दिया है। बीते एक सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर से 9,903 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए भेजे। इनमें 633 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गौरतलब है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एक जून को 966 सैंपल, 2 को 1466, 3 को 1947, 4 को 1351, 5 को 1369, 6 को 1059 और 7 जून को 1756 लोगों के कोरोना सैंपल लिए। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह में 9,903 सैंपल एकत्रित कर जांच के लिए रैट और आरटीपीसीआर लैब में भेजे। इनमें से 633 लोग संक्रमित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए पहले ही मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्ची बनवाने से पहले मरीज और तीमारदार की कोरोना जांच अनिवार्य कर दी है। लिहाजा, जिले में एक सप्ताह में लिए गए 9 हजार से अधिक सैंपलों में से 633 लोग संक्रमित पाए गए।

जिले में वर्तमान समय में संक्रमित 688 मरीजों में से 608 लोग होम आइसोलेट और 60 मरीज की कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। सीएमओ डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में सैंपलिंग को बढ़ा दिया गया है। इसमें लोगों का भी सहयोग मिल रहा है। कहा कि कोविड नियमों का पालन कर ही इस वैश्विक महामारी से निजात पाई जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...