कोविड-19 को रोकथाम के लिए हर उपयोगी कदम उठा रहा है कांगड़ा प्रशासन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा, राजीव जसवाल 

एसडीम कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने बताया कि उपमंडल कांगड़ा प्रशासन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए हर उपयोगी कदम उठा रहा है, साथ ही कोरोना महामारी के दौरान आम लोगों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी भी उपयोगी सामान के लिए दिक्कत का सामना ना उठाना पड़े इसके लिए भी प्रशासन अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभा रहा है।

जिसके लिए प्रशासन का प्रत्येक विभाग अपने-अपने क्षेत्र की सभी जरूरी सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए हर क्षण प्रयासरत हैं।

महामारी के इस क्षण में कई विभागों के कर्मचारियों के साथ अध्यापक वर्ग भी अपना पूरा सहयोग कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए दे रहा है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 कंट्रोल रूम उपमंडल कांगड़ा के कोऑर्डिनेटर वरुण गुप्ता व उनकी टीम उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव मरीजों की निरंतर फीडबैक ले रही है।

होम आइसोलेटेड मरीजों से भी वर्चुअल माध्यम से संपर्क किया जा रहा है, ताकि उनके मनोबल को बढ़ाया जा सके। वह किसी भी तरह अपने आपको महामारी के इस क्षण में अकेला ना समझें।

होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों को वर्चुअल माध्यम से आयुर्वेदिक उपचारों से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है, जिसमें उन्हें योगा और आयुर्वेदिक काढ़े के विषय में जानकारी दी जा रही है।

उन्हें बताया जा रहा है कि किस प्रकार वे योगा और इन काढो का प्रयोग करके अपने आप को इस वायरस से जल्दी मुक्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा होम आइसोलेशन वाले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए चलाई गई होम आइसोलेशन संजीवनी किट प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही है, जिन्हें होम आइसोलेशन वाले मरीजों तक प्रशासन की तरफ से पहुंचाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निरंतर होम आइसोलेटेड मरीजों का फीडबैक लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल 2021 से लेकर 26 मई 2021 तक उपमंडल कांगड़ा के अंतर्गत कुल 4892 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं और प्रशासन द्वारा 7874 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग इस दौरान की गई है।

एसडीम कांगड़ा ने लोगों से कोरोना महामारी के प्रति सजग रहने और इससे बचने के लिए बनाई गई प्रत्येक गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...