
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी में युवा कांग्रेस लगातार जनता की सेवा में लगी हुई है,जंहा कंही भी किसी तरह की मदद की जरूरत जनता को पड़ रही है युवा कांग्रेस अपने स्तर पर मदद करने का भरपूर प्रयास कर रही है,इस मौके पर मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस अंकुश ठाकुर मौजूद रहे उनके साथ सदर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सन्धु भी उपस्थित रहे।
आशीष ठाकुर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सदर विधानसभा क्षेत्र की हर एक पंचायत को सेनेटाइज करने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों,युवक मंडलों व युवा कांग्रेस के सदस्यों को सेनेटाइजर,मास्क,ग्लब्ज उपलब्ध करवाये गए हैं,उन्होंने बताया कि सेनेटाइजेशन करवाने के लिए उन्होंने 700 लीटर सेनेटाइजर मंगवाया गया था,उन्होंने बताया कि आज के समय में हर एक पंचायत में सेनेटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है,।
आशीष ठाकुर ने बताया कि अगले क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र में जितने भी परिवार कोरोना पॉजिटिव है साथ में जो परिवार कोरोना से ठीक भी हो गए है उनके घर द्वार तक पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से आयुष क्वाथ काढ़ा पहुंचाया जाएगा ताकि जो भी परिवार कोरोना पॉजिटिव आये है। उन्हें इस बीमारी से जल्द से जल्द निजात मिले।आशीष ठाकुर ने बताया कि इसके लिए उन्होंने 1000 आयुष क्वाथ काढ़ा के पैकेट मंगवाए है।
उन्होंने कहा कि आज के समय मे आयुर्वेद का एक महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने कहा कि आयुर्वेद कोरोना महामारी में एक वरदान बनकर सामने आया है।उन्होंने जनता से भी अपील की है कि समय समय पर आयुष क्वाथ काढ़े का प्रयोग करें ओर साथ मे सरकार द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों का पालन करें ताकि जल्द से जल्द कोरोना महामारी से आम जनता को राहत मिल सके।आशीष ठाकुर ने बताया कि सेवा क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक देश से कोरोना महामारी खत्म न हो जाये।
