युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा में मास्क ,हैंड सैनिटाइजर स्प्रे बाँटे

--Advertisement--

Image

सरकाघाट, नरेश कुमार

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर ने सरकाघाट विधानसभा की ग्राम पंचायत चौक ब्राड़ता ग्राम पंचायत झंझेल ग्राम पंचायत भद्रवाड़ में मास्क,हैंड सैनिटाइजर स्प्रे व हाइपलोक्लोराइड, बाँटे।यदोपती ठाकुर ने कहा कि “कई लोकतांत्रिक देशों ने भारत के समय ही आजादी पाई लेकिन जल्द ही तानाशाही में तब्दील हो गए।

हम नेहरु जी की पुण्य तिथि पर मजबूत, स्वतंत्र, आधुनिक संस्थाएं बनाने में उनके योगदान को याद करते हैं जिनसे भारत में पिछले 70 वर्षों से लोकतंत्र के बने रहने में मदद मिली।

इस अवसर पर चौक ब्राडता पंचायत के प्रधान योगराज ठाकुर , झंझेल पंचायत की प्रधान सरिता देवी उप पर्धान कुलदीप कुमार, भद्रवाड़ की वार्ड मेम्बर लता ठाकुर,कांग्रेस सोशल मीडिया सरकाघाट के अध्यक्ष प्रवीण चन्देल, युवा कांग्रेस के ब्लाक उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा आदि मौजूद रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...