नगरोटा सेवियर्स क्लब के सहयोग से सिटी हॉस्पिटल कांगड़ा में दाखिल बग्गा कुठेड़ निवासी उत्तम सिंह के लिये उपलब्ध करवाए दो यूनिट

--Advertisement--

Image

कांगड़ा-नगरोटा बगवां, राजीव जसवाल 

दिनांक 25 मई , 2021 को मुझे नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्ण राणा जी का फ़ोन आया कि उनके मामा जी व बग्गा कुठेड़ निवासी उत्तम सिंह जी सिटी हॉस्पिटल,कांगड़ा में दाखिल हैं और उन्हें तत्काल दो यूनिट O+ ब्लड की जरूरत है, मैंने पेशेंट की डिटेल नगरोटा सेवियर्स क्लब के कोऑर्डिनेटर वरुण मरवाहा जी को भेजी।

आज नगरोटा टीम के दो सदस्यों सर्वश्री अभिषेक जी व राजीव कुमार जी ने आपातकाल में टांडा मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में उत्तम सिंह जी के लिए ब्लड डोनेट किया, NBDC परिवार नगरोटा टीम के कोऑर्डिनेटर वरुण मरवाहा जी, रक्तवीर अभिषेक जी व राजीवजी व उनकी समस्त टीम का आभार व्यक्त करता है। न कोई जान न कोई पहचान, इसे कहते हैं रक्तदान।

आपातकालीन परिस्थिति में तत्पर तैयार

हमारे क्लब के सदस्य हर रोज आपातकाल में रक्तदान करते हैं, अगर आप भी रक्तदान करना चाहते हैं तो नूरपुर ब्लड डोनर्स क्लब से जुड़े, ताकि हम सब मिलकर मानवता की सेवा कर सकें।

दीजिए आपके सुझाव

रक्तदान के कार्य को हम कैसे और अच्छे ढंग से कर सकते है, इसके लिये, आपके सुझाबों का भी हम स्वागत करते हैं। जुड़ते रहो बढ़ते रहो-मानवता की सेवा करते रहो। रक्तदान करके तो देखें – अच्छा लगता है।

संपर्क करें-

9418144200

9418017170

9418122666

9418000001

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...