बसों एवं प्राईवेट गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से कोरोना रोकथाम वैक्सीन लगाने में लोगों को करना पड़ रहा भारी मुश्किल का सामना

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयंम

बसों एवं प्राईवेट गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से कोरोना रोकथाम वैक्सीन लगाने में लोगों को करना पड़ रहा भारी मुश्किल का सामना । पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में बसों एवं प्राईवेट गाड़ियों की आवाजाही बंद होने से कोरोना रोकथाम हेतु वैक्सीन लगाने के लिए लोगों को पैदल ही काफी दूरी तय करके आना -,जाना पड़ रहा है ।

जिससे एक तो जनता को इस गर्मी के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है वही दुसरा बहुत से उम्र अंदाज बुज़ुर्ग दूरदराज पैदल न चल पाने के कारण वैक्सीन लगाने से वंचित ही रह रहे हैं। अतः समस्या के हल हेतु सरकार एवं प्रशासन सहित स्वस्थ्य विभाग से मांग की जाती है । कि हर पंचायत में कोरोना बैकसीन लगाने की व्यवस्था अतिशीघ्र अमल में लाने हेतु पग उठाए जाएं ।

ताकि दूरदराज इलाकों के ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर बैकसीन लगाने की सुविधा प्राप्त हो सके और इसके लिए पहले उन पंचायतों को चयनित किया जाए जिन पंचायतों में अभी तक कोरोना बचाव बैकसीन लगाने संबंधी सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।

उन्होंने कहा कि आरोग्य सेतु पर बुकिंग से कई गरीब लोग वंचित रह रहे हैं कई लोगों को तो इसके बारे में जानकारी नहीं है और कईयों के पास मोबाइल नहीं है। उन्होंने कहा की आधार कार्ड दिखाकर ही वैक्सीन लगाई जाए ताकि इसका हर गरीब आदमी लाभ ले सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...