केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कोविड 19 की लडाई लडने में अहम भूमिका निभाने वाले जरूरी सामान की खेप बिलासपुर पहुंचीं

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कोविड 19 की लडाई लडने में अहम भूमिका निभाने वाले जरूरी सामान की खेप बिलासपुर पहुंच गई है। जिसे यहां पर सर्किट हाउस मंें सदर विधायक सुभाष ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अगुवाई में उपायुक्त रोहित जम्वाल को सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार कोविड 19 कें संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। और कोविड अस्पताल बनाए जा रहे है। वहीं कोविड काल मे लोगों को पांच किलो ग्राम मुफत राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने सांसद व केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर द्धारा भेजे गए सामान के प्रति उनका आभार जताया। इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर द्धारा भेजे गए सामान के प्रति उनका आभार जताया।

इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि जब जब जिला प्रशासन को कोविड 19 के खिलाफ लडाई लडने में जूररी सामान की आवश्यकता पडी तो केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरूपर मदद की है। उनके द्धारा भेजा गया सामान कोविड 19 के खिलाफ चल रही लडाई में मददगार साबित होगा। जिसका लाभ लोगो को मिलेगा।

इस जरूरी सामान मंें थ्री लेयर मास्क 5000, दस्ताने 2000,पीपीई किट 400,फेस शिल्डस सौ, एनआरएम 100,आक्सीमीटर 50, आक्सीजन मास्क 150, एन 95 मास्क 300, आक्सीजन रेगूलेटर 100 सामान शामिल है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...