सिहंवा में कोरोना संक्रमण के ज्‍यादा मामले आने के कारण प्रतिनिधियों ने लोगों के घर तक पहुंचाया राशन

--Advertisement--

Image

सिहंवा, नितिश पठानियां 

प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते सरकार, प्रशासन और अन्य सभी सोशल वर्कर्स इस मुहिम में अपना पूर्ण समर्थन दे रहे हैं। इसी बीच शाहपुर उपमंडल की सिहंवा पंचायत में लगातार कोरोना महामारी ने अपना कहर बरपाया है।

सिहंवा पंचायत में कुछ दिन पहले कोरोना के 32 मामले एक साथ सामने आए थे। सिहंवा के छतरू और खोली वार्ड इस समय पंचायत के सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र हैं। जिस कारण लोगों की आवाजाही पर भी पूर्णरूप से प्रतिबंध है, जिसके कारण वहां के नागरिकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था। लेकिन सिहंवा पंचायत के प्रधान अजय बबली लगातार लोगों के सहयोग के लिए पूर्ण रूप से प्रयासरत हैं।

अजय बबली तथा उनके अन्य साथियों ने प्रभावित क्षेत्र (छतरूह) के लोगों को डिपो का राशन उनके घर तक पहुंचाया। पंचायत प्रधान ने जानकारी दी कि खोली वार्ड के लोगों को भी कल पंचायत द्वारा राशन उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। अत: किसी को भी भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

अजय बबली ने लोगों से कहा कि आपको किसी प्रकार की भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, पंचायत उनके साथ सदैव साथ है। प्रधान ने लोगों से मांग की कि बिना वजह एक स्थान से दूसरे स्थान पर न जाएं तथा कोविड-19 के नियमों का पालन करें। इस दौरान पंचायत के सभी सदस्य भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...