भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने धर्मशाला नगर निगम मेयर को दिए पीपीई किट और मास्क

--Advertisement--

Image

धर्मशाला राजीव जसबाल

कोरोना महामारी की लड़ाई में सरकार व प्रशासन के सहयोग के लिए अब समाज के स्वयंसेवी भी सामने आ रहे हैं। इस जंग को जीतने में कोई वित्तीय सहयोग कर रहा है तो कोई अपने सामर्थ अनुसार कोरोना की लड़ाई के लिए जरूरी सामग्री भेंट कर रहा है।

इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया ने भी समाज के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नेहरिया को अपनी ओर से 500 मास्क, 10 पीपीई किट्स तथा 20 लीटर सैनेटाइजर भेंट किए।

इस मौके पर नगर निगम के महापौर ओंकार नेहरिया ने इस सहयोग के लिए भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपन नेहरिया का आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमें सिर्फ सरकार व प्रशासन पर ही निर्भर नही रहना है, बल्कि अपने सामर्थ्‍य के मुताबिक सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह से अन्य लोगों को भी इस महामारी को हराने में सरकार व प्रशासन की मदद को आगे आना चाहिए।

वहीं भाजपा जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विपिन नेहरिया ने कहा कोरोना महामारी की इस जंग में उनकी तरफ से यह छोटा सा योगदान है। उन्होंने कहा कि आगे भी वह अपने सामथ्र्य के मुताबिक इस तरह का सहयोग करते रहेंगे, ताकि कोरोना की इस लड़ाई को जीता जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...