बिलासपुर पुलिस ने बिना मास्क घुमने वाले लोगों के काटे चालान, 24 घंटे में 14000 हजार रूपये का बसूला जुर्माना

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

बिलासपुर में सरकार एवं जिला प्रशाासन द्धारा लाकडाउन के दौरान दी गई ढील के समय वेबजह घुमने वाले लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसके चलते सदर पुलिस ने बिलासपुर शहर के मुख्य बस अडडे व चंपा पार्क के पास बिना मास्क घुमने वाले लोगों के चालान काटे । पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 16 चालान कर 14000 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है ।

पुलिस कर्मचारियों ने लोगों को कोविड 19 प्रोटोकाल के प्रति जागरूक भी किया। गौरतलब है कि सरकार एवं जिला प्रशाासन द्धारा लाकडाउन के दौरान दी गई ढील के समय लोग बाजारों में सब्जी व अन्य सामान की खरीददारी करने के लिए पैदल आने की अपेक्षा वाहनों में आकर बेबजह भीड एकत्रित कर रहे हैं। इसलिए पुलिस को मौके पर सख्ती करनी पड रही है।

बिलासपुर सदर पुलिस थाना प्रभारी यशवंत सिंह का कहना है कि लाकडाउन के समय दी गई ढील के दौरान कुछ लोग बेबजह बाहर निकल रहे है। तथा कुछ लोग गाडियों में सामान खरीदने के लिए आ रहे हैं। जो कोविड नियमों की उल्लंघना है।

उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि लोग लाकडाउन के दौरान दी गई ढील के समय स्थानीय व आस पास की दुकानों में गाडियों की अपेक्षा पैदल चलकर सामान लेने जाए। मास्क व सामाजिक दूरी का ध्यान रखें । तााकि कोरोना के संक्रमण की चेन को तोडा जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...