
व्यूरो, रिपोर्ट
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने सरकार पर टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटरों के साथ बेन्यायी का आरोप लगातेे हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोना महामारी की चपेट में ऐसे में केंद्र व प्रदेश सरकार को चाहिए था कि गरीब जनता को आर्थिक मदद दी जाए पर यंहा स्थिति बिल्कुल विपरीत बनी हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि नई राष्ट्रीय परमिट नीति के तहत टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटरों को सरकार ठगने पर उतारू हो गई है। नई टैक्स नीति के तहत सरकार ने धड़ले से बेतहासा वृद्धि कर दी है जिससे टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटरों में भारी रोष है।
आज कोरोना की मार को सहते हुए देश की जनता को एक साल से अधिक का समय हो गया आज छोटे व्यापारियों, ऑटो, टैक्सी, मैक्सी,बस ऑपरेटरों को जंहा सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जरूरत थी यंहा उसके विपरीत छोटे लोगों को सरकार ठगने पर उतारू हो गई है जिसका युवा कांग्रेस विरोध करती है।
उन्होंने बताया कि 9 व इससे कम सीट वाले वाहनों को परमिट पर जंहा एक साल के 575 रुपये टैक्स के रूप में देने पड़ते थे। आज नई राष्ट्रीय परमिट नीति के तहत उनसे 25700 रुपये लिए जा रहे है। साथ 10 से लेकर 23 सीट वाले वाहनों पर जंहा 750 रुपये सालाना टैक्स के रुप में लिए जाते थे वंही आज उन्हें 75000 रुपये एक साल के राष्ट्रीय परमिट के लिए सरकार को देने पड़ रहे है।
साथ मे टोकन टैक्स,बीमा भुगतान,थर्ड पार्टी बीमा,ग्रीन टैक्स व इससे अलावा कई अन्य टैक्स ऑपरेटरों को देने पड़ रहे है। टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटर लाखों रुपये का ऋण लेकर अपना रोजगार चला रहे है इतना भारी भरकम टैक्स होने की वजह से लाखों टैक्सी ऑपरेटरों को बैंकों की हर माह की क़िस्त अदायगी करना मुश्किल हो गया है।
ऐसे में आए दिन उन्हें बैंकों से नोटिस जारी हो रहे हैं,जिस वजह से टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटर दिक्कत व परेशानी में चल रहे है,आशीष ठाकुर ने कहा कि सरकार इन टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटरों की परेशानियों का हल करे और नई राष्ट्रीय परमिट नीति के तहत बधाई गयी टैक्स की कीमतों को वापिस ले ताकि टैक्सी व मैक्सी ऑपरेटरों को राहत मिल सके।
