घुमारवीं में खुलेगी बिलासपुर जिला की पहली ई-लाइब्रेरी- राजेंद्र गर्ग

--Advertisement--

Image

बिलासपुर, सुभाष चंदेल

खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि बिलासपुर जिला की पहली ई-लाइब्रेरी घुमारवीं में खुलेगी। जिसका निर्माण स्वामी विवेकानंद राजकीय काॅलेज घुमारवीं में होगा। जिससे स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ई-लाइब्रेरी वाला प्रदेश का पहला काॅलेज होगा। प्रदेश में किसी भी काॅलेज में अभी तक ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था नहीं है।

घुमारवीं काॅलेज में बनने वाली ई-लाइब्रेरी भवन निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है। तथा इसका काम 15 दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। इस पर लगभग एक करोड़ 33 लाख 86 हजार रूपये खर्च होंगे। घुमारवीं काॅलेज में ई-लाइब्रेरी की सौगात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दी है।

इससे काॅलेज के लगभग तीन हजार छात्र-छात्राओं सहित अन्य लाभान्वित होंगे। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग गुरूवार को स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में चल रहे लगभग 15 करोड़ रूपये के विकासात्मक कार्यों का काॅलेज प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रहे थे। गर्ग ने अधिकारियों को काॅलेज में चल रहे विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को दो टूक कहा कि काम में गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि काम में कोताही बरती, तो सहन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं ई-लाइब्रेरी वाला प्रदेश का पहला काॅलेज होगा। गर्ग ने मौके पर मौजूद हिमुडा के अधिकारियों को ई-लाइब्रेरी भवन के काम में तेजी लाने के निर्देश दिये। जिससे शीघ्र इसका लाभ काॅलेज के बच्चों को मिल सके। जिस पर हिमुडा के अधिकारियों ने बताया कि घुमारवीं काॅलेज में बनने वाली ई-लाइब्रेरी भवन के लिए टेंडर हो चुका है तथा 15 दिनों के भीतर इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...