ऑक्सीजन मुद्दे पर भाजपा की ओछी राजनीती और संवेदनहीन मानसिकता देश याद रखेगा: AAP

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

आम आदमी पार्टी लोगों की भावनाओं से खेलने के लिए भाजपा की जयराम सरकार और केंद्र सरकार की कड़ी निंदा करती है। बहुत दुख की बात है ऐसे समय में जब लोग सांस लेने के लिए तरस रहे हैं जयराम और केंद्र सरकार राजनीती करने से बाज नहीं आ रही।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाया था कि हिमाचल सरकार दिल्ली में चल रहे ऑक्सीजन संकट को देखते हुए हिमाचल से ऑक्सीजन सप्लाई करेगी जिसको सबने सराहा था और मानवता के एक उदाहरण के तौर पर देखा था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी इस बात के लिए जयराम सरकार का धन्यवाद किया था परन्तु भाजपा की असवेदंशील राजनीती को जानते हुए आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश इकाई को इस पर थोड़ा संशय जरूर था और हुए भी वही जैसे ही भाजपा की केंद्र सरकार को इसकी जानकारी हुई उन्होंने ऑक्सीजन सप्लाई रुकवा दी।

आम आदमी पार्टी हमेशा से कहती आईं है कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार के जनता की भलाई के लिए किए जाने वाले हर काम में दखल देती है। शर्म की बात है कि आज के दौर में जब दिल्ली समेत पूरे भारत की एक और करोना तथा दूसरी और ऑक्सीजन के कारण सांसे थम रही हैं परन्तु भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपनी ओछी राजनीति कर रही हैं। देश इस बात को याद रखेगा और भाजपा की राजनीतिक महत्वकांक्षा का हिसाब जरूर करेगा।

देशराज
प्रवक्ता
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...