प्रदेश में पर्यटन व टैक्सी कारोबार बुरी तरह प्रभावित, मंडराने लगा बेरोजगारी का संकट

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण लगी पाबंदियों ने पर्यटन कारोबार को एक बार फिर ठप कर दिया है। पर्यटन कारोबार ठप होने के साथ ही रेस्तरां व टैक्सी सहित दुकानदार फिर से बेरोजगार हो गए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। टैक्सी चालक भी सवारी न मिलने के कारण अपनी टैक्सियों को घरों में ही खड़ा कर रहे हैं।

एेसे में रोजी रोटी की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले भी पर्यटन कारोबारी बीते वर्ष मार्च माह से लगे लॉकडाउन के कारण परेशानी झेल रहे थे। लॉकडाउन के बाद हालात सामान्य होते होते अक्टूबर, नबंवर व दिसंबर में कुछ रोजी रोटी का जुगाड़ हुअा। दिसंबर, जनवरी में भी होटल व्यवसाय कुछ ज्यादा सिरे नहीं चढ़ सका था।

होटल कारोबारियों को उम्मीद थी कि अप्रैल से शुरू हो रहे पर्यटन सीजन में वह बेहतर कर पाएंगे अौर अपने कर्ज का ब्याज भी दे सकेंगे। कर्ज को भी लौटा सकेंगे। होटल कारोबारियों ने कुछ युवक जिन्हें ब्रेक दी थी उन्हें वापस काम पर बुला लिया था, लेकिन एक बार फिर से कोविड-19 के बढ़ते कदमों के कारण लगी पाबंदियों ने होटल कारोबार को चौपट कर दिया है। इससे दुकानदार व टैक्सी चालकों का काम धंधा भी ठप होकर रह गया है।

बात करे धर्मशाला कि तो धर्मशाला शहर व सड़के खाली हैं। वहीं मैक्लोडगंज में भी यही हालत है। होटल कारोबारी व टैक्सी अॉपरेटर घर बैठ गए हैं। वहीं ट्रैकिंग सहित अन्य काम धंधे भी बंद हो गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...