पुलिस ने 19 वर्षीय युवक से बरामद किया चिट्टा, नाके के दौरान कार्रवाई

--Advertisement--

Image

बैजनाथ, जस्वाल 

पुलिस थाना बैजनाथ की टीम ने अमृतसर निवासी युवक से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने अारोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक टाशी जोंग से पपरोला की तरफ पैदल चल कर आ रहा था। पुलिस ने शक की बिनाह पर रोक कर नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम 19 वर्षीय नवकरण निवासी मजीठा रोड पिंड पंडोरी वड़ैच अमृतसर पंजाब बताई।

जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 4.53 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है, जिसके चलते पुलिस को सफलता भी मिल रही है। बीते कुछ दिनों में शराब माफिया व ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...