नालागढ़ हत्या मामला: दोस्तों ने दिया था नशे का इंजेक्शन

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ की कश्मीरपुर पंचायत के बासोवाल सुल्तानी गांव में 22 वर्षीय युवक की मौत के मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। ये तीनों मृतक युवक के दोस्त हैं। हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए तीनों दोस्तों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्होंने युवक को नशे का इंजेक्शन लगाया था। पुलिस अब मान रही है कि मौत का कारण नशे की ओवरडोज हो सकता है। हालांकि, पुलिस अभी पोस्टमार्टम और बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

फिलहाल तीनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है जबकि इनका चौथा साथी अभी तक फरार है। गुरध्यान सिंह (22) बीते रविवार रात को घर से 8:00 बजे साथ लगते गांव में शादी में गया था लेकिन लौटा नहीं। पिता भाग सिंह ने मोबाइल पर फोन किया तो स्विच ऑफ पाया गया। अगली सुबह गांव की एक महिला ने गुरध्यान का शव नाले में पड़ा देखा। महिला ने इसकी सूचना बरूणा पंचायत के प्रधान गुरपाल सिंह को दी। उन्होंने जोघों पुलिस को बुलाया और युवक का शव नाले से निकाला।

पुलिस के अनुसार गुरध्यान सिंह को शादी में इसके दोस्त होशियार सिंह, कुलदीप सिंह, पवन और काका मिले। इन युवकों ने गुरध्यान सिंह को नशे का इंजेक्शन लगा दिया। पुलिस ने होशियार सिंह, कुलदीप सिंह व पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है जबकि काका अभी फरार है। डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मृतक के मामा और बेरछा पंचायत के पूर्व प्रधान जितेंद्र ने बताया कि उनका भांजा कोई भी नशा नहीं करता था। यहां तक कि वह बीड़ी-सिगरेट भी नहीं पीता था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...