धर्मशाला निगम चुनावों में कांग्रेस को भाजपा से मात्र एक फीसदी कम वोट- सुधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जसवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा ने निगम चुनावों में कांग्रेस को भाजपा से मात्र एक फीसदी कम वोट मिलने पर कहा कि कांग्रेस ने उपचुनाव के बाद अपनी स्थिति में बड़ा सुधार किया है। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में होगी, क्षेत्र की जनता ने यह संदेश दे दिया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने दो आजाद सहयोगियों के साथ 7 सीटों पर चुनाव जीत कर आई है ,और 33.91 फ़ीसदी से अधिक मतदान जनता ने कांग्रेस के पक्ष में किया है। कांग्रेस के सभी पुराने चेहरों पर जनता ने विश्वास जताया है, उन्होंने चुनावों के दौरान रही कमियों की भी जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि भविष्य में पार्टी व संगठन और मजबूत हो, इस दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

सुधीर शर्मा ने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस को बड़ा नुकसान हुआ था, जिसकी भरपाई करने का वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में कांग्रेसी बेहतर स्थिति में होगी , इस बात का ध्यान अपने कार्यकर्ताओं, नेताओं को भी भरोसा दिलाते हैं।

सुधीर शर्मा ने कहा कि सरकार ने नगर निगम चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को उतार दिया था और पूरी ताकत झोंक दी थी, बाबजूद इसके कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है शर्मा का कहना है कि भविष्य कांग्रेस का है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...