
कोटला – स्वयम
पुलिस चौकी कोटला के अंतर्गत कुठेड़ में नाकाबन्दी के दौरान हारचक्कियां निवासी 26 वर्षीय युवक से 80 ग्राम चरस पकड़ने में सफलता हासिल की है। कोटला पुलिस द्वारा पिछले और इस माह में चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में यह चौथा मामला पकड़ा गया है। डीएसपी जवाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि कोटला चौकी प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने कुठेड़ में नाका लगा रखा था तो इस दौरान एक युवक हारचक्कियां से 32 मील की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहा था । जोकि पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसको रोककर तलाशी ली तो उसके पास करीबन 80 ग्राम चरस बरामद हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है तथा चरस को कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
